Sonbhadra News : ओबरा डैम के जलस्तर पर प्रशासन की निगाह टिकी, लोगों को किया गया सतर्क
अधिक वर्षा की स्थिति में बाँध की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार गेट खोले जा सकते हैं, जिसका जल रेणु नदी से लगभग 11 किमी की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । बरसात में अधिक वर्षा के दृष्टिगत ओबरा बाँध के जलस्तर की सतत निगरानी की जा रही है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर है। अधिक वर्षा की स्थिति में बाँध की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार गेट खोले जा सकते हैं, जिसका जल रेणु नदी से लगभग 11 किमी की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया एवं सिन्दुरिया ग्रामों के नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने तथा नदी एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। देर रात प्रशासन ने एनाउंसमेंट कर लोगों को सचेत किया
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ।
सम्बंधित खबर