जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके तहत नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी, उड़न दस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड), स्थायी निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम, ईवीएम मास्टर ट्रेनर, जोनल अधिकारी तथा सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए जनपद के सभी विभागों से ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है, जिनका ग्रेड पे ₹4200 (मैट्रिक्स लेवल-6) अथवा उससे अधिक है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभाग निर्धारित प्रारूप में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण हार्ड कॉपी के साथ एक्सेल शीट (सॉफ्ट कॉपी) के रूप में छह दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।