Sonbhadra News : जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी
जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है । बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गयी है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.2 रहा जबकि न्यूनतम 20.0 है।
sonbhadra
7:49 PM, March 27, 2025
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है । बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गयी है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.2 रहा जबकि न्यूनतम 20.0 है। बढ़ते गर्मी को देखते गए जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया कि लोग गर्मी से कैसे बचाव करें और क्या करें तथा क्या न करें-
1- रेडियों, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानीय मौसम एवं तापमान की जानकारी रखें।
2.पर्याप्त आर नियमित अन्तराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें।
3.खुद को हाइडेªटेड रखने के लिए ओ0आर0एस घोल, नारियल पानी, लस्सी, चावल का पानी, नींबू का पानी, छांछ, आम का पन्ना इत्यादि घरेलू पेय पदार्थ का इस्तामाल करें।
4.हल्के रंग का ढीले-ढाले और सूती कपडे़ पहनें।
5.धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपडे़, टोपी या छाता का उपयोग करें।
6.कोविड अनुकूल व्यवहार का अपनाएं हांथों को साबुन और पानी से बार-बार धोए मॉस्क का प्रयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करें। नियोक्ता और कर्मचारी के लिये
7.कार्य स्थल पर ठंडा पेयजल उपलब्ध रखें।
8.कर्मचारियों को सीधी धूप मे काम करने से सावधान करें।
9.अत्यधिक परिश्रम वाले कार्यो को दिन के ठंडे समय मे निर्धारित करें।




