Sonbhadra News : ADM ने रात्रि में रैन बसेरा और अलाव व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने गुरुवार की देर रात को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न रैन बसेरों और अलाव जलाने की व्यवस्था का भ्रमण कर जाजया लिया। एडीएम ने स्वर्ण जयंती चौक, रोडवेज बस स्टैंड, नगर के...

रैन बसेरा और अलाव व्यवस्था का निरीक्षण करते ADM सहदेव मिश्र
sonbhadra
7:07 PM, December 28, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• ADM ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल
सोनभद्र । अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने गुरुवार की देर रात को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न रैन बसेरों और अलाव जलाने की व्यवस्था का भ्रमण कर जाजया लिया। एडीएम ने स्वर्ण जयंती चौक, रोडवेज बस स्टैंड, नगर के पालिका के स्थाई रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठंड से बचाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किया।
दिसंबर माह में ठंड के शुरु होने के साथ ही जिला प्रशासन ठंड से बचाव को लेकर कवायद तेज कर दिया है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने गुरुवार की देर रात को नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर औचक भ्रमण करके ठंड से बचाव का जायजा लिया। एडीएम ने निरीक्षण के दौरान सभी रैन बसेरों में पर्याप्त मात्रा में बेड एवं कंबल की व्यवस्था करने, बाहर ठंड में सोने वालों को रैन बसेरों में सोने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश सम्बंधितों को दिया।
ADM सहदेव मिश्रा ने बताया कि "निरीक्षण के दौरान रेन बसेरों में गद्दे, कंबल, पेयजल, प्रकाश व शौचालय आदि की व्यवस्था उपलब्ध पाई गई। संचालित रैन बसेरों के समीप तिराहे-चौराहे पर अलाव जलाते हुए पाए गए। नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरों में कार्मिक की ड्यूटी भी तैनात मिली। रेन बसेरा में रुकने वाले व्यक्तियों का विवरण रजिस्टर में उल्लेखित पाया गया तथा नगर पालिका के अंतर्गत रैन बसेरों में ठहरने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई, उनके द्वारा रैन बसेरों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और समस्या के बारे में नहीं बताया गया। उक्त के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रैन बसेरे में आने वाले सभी यात्रियों के सुविधाओं का ध्यान देते साफ-सफाई, मच्छरों से बचने व मनोरंजन आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा रैन बसेरे में आने वाले सभी यात्रियों के नाम रजिस्टर में पंजीकृत निश्चित रूप से किया जाए तथा विभिन्न चौराहों आदि स्थानों पर आने वाले राहगीरों व जरूरतमंद यात्रियों सहित कुल-40 लोंगों को कंबल वितरण किया गया। जनपद के विभिन्न रैन बसेरों में आने हेतु प्रचार-प्रसार करने व किसी भी व्यक्ति को फुटपाथ पर ना सोने पाया जाय के निर्देश भी निर्गत किये गये।"




