Sonbhadra news : एडीसीओ ने नौडीहा बीपैक्स का किया निरीक्षण

स्थानीय विकासखंड अंतर्गत नौडीहा बीपैक्स का निरीक्षण बुधवार को एडीसीओ सदर अवधेशसिंह द्वारा किया गया।

news-img

sonbhadra

12:23 PM, April 29, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

★ समिति के पुराने अभिलेख अनुपलब्ध मिलने पर आँकिक को लगाई फटकार

सोनभद्र । स्थानीय विकासखंड अंतर्गत नौडीहा बीपैक्स का निरीक्षण बुधवार को एडीसीओ सदर अवधेशसिंह द्वारा किया गया।

निरीक्षण मे उपस्थित आंकिक संदीप सिंह ने बताया कि सचिव वकालत हुसैन के पास दो बीपैक्स का कार्यभार है तथा वे रामपुर स्थित अन्य समिति मे गेहू क्रय केंद्र प्रभारी के रूप मे मौजूद है।

निरीक्षण के समय बीपैक्स मे धान भरा पाया गया। आँकिक ने बताया कि आज मिलर से बात हुई है तथा वे डिलीवरी हेतु ट्रक भेज रहे है।

समिति की खाली जमीन का कतिपय ग्रामीणो द्वारा गेहू रखने व साफ करने मे उपयोग करने पर एडीसीओ ने नाराजगी जताई।मौके पर गेहू के अवशेष व कूड़ा पाया गया।एडीसीओ ने आँकिक को चेतावनी दी कि यह अतिक्रमण बगैर आँकिक की सहमति के मुमकिन नही है।

एडीसीओ ने आँकिक को आगाह किया कि ऐसे लोगो को समिति की जमीन का उपयोग करने की अनुमति न दें।यदि जरूरी हुआ तो ऐसे लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायें।

समिति मे वसूली की स्थिति खराब पाई गई।कुल अठारह लाख के सापेक्ष केवल 6 लाख वसूली पाई गई।एक लाख से बड़े 8 बकायेदारो मे से सिर्फ एक लढ़ी/हलखोरी से वसूली हुई है।एडीसीओ ने कैशबुक,सप्लीमेट्री, ऋणमोचन अभिलेख व बाउचर फाइल खंगाले।

कृषको की शिकायतो और समस्याओ के निस्तारण के लिये एडीसीओ समिति से संबंधित गाँवो देवधर और बरवारी पहुंचे और किसानो की शिकायतो का जायजा लिया।

समिति के पुराने अभिलेख अनुपलब्ध मिलने पर आँकिक को जम कर फटकार लगाई और समस्त अभिलेख एक सप्ताह मे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बीपैक्स के अध्यक्ष बद्री ,आँकिक संदीप सिंह , जीऊत तथा स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.