Sonbhadra News : अद (एस) ने धूमधाम से मनाया पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन
आज अपना दल (एस) ने नगर के प्रेक्षागृह में जहाँ पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया, वहीं नियुक्त जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान....

sonbhadra
5:57 PM, October 15, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
• कई बड़े नेताओं ने थामा अपना दल का दामन
सोनभद्र । आज अपना दल (एस) ने नगर के प्रेक्षागृह में जहाँ पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया, वहीं नियुक्त जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों राष्ट्रीय अध्यक्ष (विधि मंच) अधिवक्ता अभिषेक कुमार चौबे, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इससे पूर्व आज अपना दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिन्दुआरी तिराहे पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल का स्वागत किया और काफिले के शक्ल में नगर स्थित विवेकानन्द प्रेक्षागृह पहुँचे। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल को अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह देकर और माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि अभिषेक चौबे ने कहा कि "पार्टी ने एक संघर्षील युवा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपा है आने वाले समय में संगठन पूरे प्रदेश में सोनभद्र का नंबर वन होगा।"
वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि "पार्टी ने सबको समान अवसर देती रही है, और पार्टी ने मुझे 12 वर्षों तक जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य करने का जो अवसर दिया उसके लिए धन्यवाद और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की बधाई दी।"




