Sonbhadra News : बघाडू वन रेंज में अवैध खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर सीज
बघाडू वन रेंज क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया।

sonbhadra
8:29 PM, April 4, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र)। बघाडू वन रेंज क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से बिना अनुमति बालू/खनिज का परिवहन किया जा रहा था।
वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका और जांच में कागजात सही नहीं पाए गए। इसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पकड़ा गया ट्रैक्टर हरपुरा गाँव निवासी राजेन्द्र का बताया जा रहा है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
वन क्षेत्राधिकारी सरिता गौतम ने बताया कि दो माह पहले से उसी व्यक्ति का एक ट्रैक्टर अबैध खनन मे बघाडू रेंज कार्यालय मे सीज है, आज उसी का दुसरा ट्रैक्टर भी वन विभाग की टीम ने अबैध खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर पकड़ कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है|



