Sonbhadra News : पॉस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना करमा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 171/2026 धारा 87, 64(2)(m), 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 5L/6 व 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

sonbhadra
8:07 PM, September 4, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । थाना करमा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 171/2026 धारा 87, 64(2)(m), 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 5L/6 व 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
4 सितंबर को थाना करमा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शाहगंज से बैडाढ़ जाने वाले मार्ग पर बैडाढ़ पुलिया के पास से अभियुक्त सोनू (24) पुत्र राजकुमार निवासी नदिहार थाना करमा, जनपद सोनभद्र, को समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के रवाना किया गया।




