पुलिस के अनुसार, गत 29 अगस्त को एक नाबालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 65(2) बीएनएस, 5M/6 पॉक्सों व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी कुसी निवासी अनूप पटेल पुत्र रमेश पटेल की तलाश की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी मारकुण्डी इको पॉइंट पर मौजूद है, जिस पर पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रात 1.30 बजे के करीब मारकुण्डी इकोप्वाइंट के पास घेरेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो अभियुक्त ने अपने आप को घिरता देख, पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यावही में अभियुक्त अनूप पटेल के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस को अभियुक्त के पास से एक 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्त को घायलावस्था में जिला अस्पताल ले गई जहाँ, उसका इलाज चल रहा है।