Sonbhadra News : नाबालिग युवक के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
चोपन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
sonbhadra
9:35 PM, September 26, 2024
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीशनल पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने गुरुवार को बताया कि एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देकर बताया कि बुधवार को मेरे 15 वर्षीय पुत्र को पड़ोसी युवक शराफत शाह बहला फुसलाकर जंगल में लेकर गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दिया । और कहा कि अगर बताये तो जान से मार देंगे । इस मामले में चोपन थाना में प्राप्त तहरीर के आधार पर पाक्सो व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है । आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।




