Sonbhadra News : नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी विनय कुमार वियार निवासी अठौना थाना शाहगंज सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया ।

sonbhadra
6:58 PM, April 25, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी विनय कुमार वियार निवासी अठौना थाना शाहगंज सोनभद्र को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक गांव की नाबालिग लड़की को आरोपी युवक विनय कुमार ने बहाला फुसलाकर भगा ले गया था जिसकी परिजनों की नामजद शिकायत पर शनिवार को आरोपी युवक समेत लड़की को बरामद कर आरोपी युवक विनय कुमार वियार को संबोधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर मा न्यायालय भेज दिया गया। पकड़ने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह समेत चौकी प्रभारी चकरिया शिव प्रकाश यादव व हे का फिरोज खान साथ रहे।



