Sonbhadra News : नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
हाथीनाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत निवासी एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस कर्मी
sonbhadra
5:44 PM, October 23, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत निवासी एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
हाथीनाला थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि नाबालिक लड़की द्वारा दिये गये तहरीर में बताया गया है कि उसके जीजा के चचेरे भाई के साथ उसका प्रेम सम्बंध स्थापित हो गया था जो शादी विवाह करने का झासा देकर जीजा का चचेरा भाई उसके साथ कुछ माह से दुष्कर्म करता था।जब शादी-विवाह करने की बात आई तो वह मुकर गया और इंकार करने लगा।साथ ही वह उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगा।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिक लड़की की तहरीर पर अंगद पटेल निवासी गड़दरवा के विरूद्ध पाक्सो एक्ट,बीएनएस की धारा 64 व जान से मारने की धमकी देने के तहत थाना हाथीनाला में पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2024 कर धारा 65(1), 64(2)(m)(f), 351(2) BNS व 3/ 4 (II), 5(L)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित अभियुक्त अंगद पुत्र सुभाष पटेल निवासी बीड़र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी टीम में प्र0नि0 भैया एस0पी0 सिंह, उ0नि0 रामबचन सिंह यादव , हे0 का0 तेरसू यादव शामिल रहे ।




