Sonbhadra news : चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी संतलाल (30) निवासी बरवसपुर, प्रतापपुर, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) को सोमवार शाम डाला चढ़ाई के पास मुख्य मार्ग से पकड़ा।

sonbhadra
6:49 PM, August 11, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (सवांददाता)
★ चोपन पुलिस ने डाला चढ़ाई के पास से दबोचा, चोरी की सुपर स्प्लेंडर बरामद
चोपन, (सोनभद्र)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी संतलाल (30) निवासी बरवसपुर, प्रतापपुर, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) को सोमवार शाम डाला चढ़ाई के पास मुख्य मार्ग से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक (यूपी64एजे 9611) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बाइक को आठ अगस्त की रात बारी, डाला स्थित एक घर के सामने से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।




