Sonbhadra News : दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुए दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपित व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

sonbhadra
7:51 PM, July 9, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुए दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपित व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि केवटा ग्राम निवासी बिरकेश उर्फ बीरकिशन यादव के विरुद्ध बीते दिनों महिला के साथ दुष्कर्म करने, धमकी देने के मामले में धारा 64(1), 74, 77, 352, 351(2) बीएनएस के तहत पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर बताया था कि वह घर से बाहर शौच के लिए निकली थी तभी रास्ते मे बिरकेश उर्फ बीरकिशन यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बात को उजागर न करने के लिए धमकी भी दी। पीड़िता से मिली सूचना पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीओ राजेश राय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम आरोपित की तलाश में लगी थी। बताया गया कि पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष हुआ। घटना बीते मई की बताई जा रही है। प्रकरण की विवेचना चल रही है, धाराओं में बढ़ोत्तरी हुई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व मे चौकी इंचार्ज घोरावल आशुतोष सिंह, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, समर बहादुर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को खुटहां तिराहा बाईपास घोरावल से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।




