Sonbhadra News :आंगनवाड़ी कार्यकत्री चयन में मनमानी का आरोप कहीं मेरिट तो कहीं बीपीएल को बनाया चयन का आधार, कई लोगों ने दर्ज करायी शिकायत
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चयनित 59 आंगनवाड़ी कार्यकत्री का चयन में मनमानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कई आवेदकों ने शिकायत दर्ज करायी।

दुद्धी सीडीपीओ कार्यालय पर शिकायत के लिए पहुंचे लोग
sonbhadra
8:55 PM, March 12, 2025
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चयनित 59 आंगनवाड़ी कार्यकत्री का चयन में मनमानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कई आवेदकों ने शिकायत दर्ज करायी।मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय दुद्धी पहुंची बघाडू से सुशीला, मंजू व रबीना, धूमा से सुमन, बुटबेढ़वा से प्रियंका,जाताजुआ से परमशिला सहित अन्य महिला आवेदकों ने सीडीपीओ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि गाँव में मेरिट हमारी अधिक हैं लेकिन चयन सूचि में लो मेरिट वाली आवेदिका का चयन किया गया हैं। आरोप लगाया कि कई गावों में तों ग्राम प्रधान के सगे संबंधियों का चयन किया गया हैं। शिकायतकर्ती महिलाओं को समझाते हुए सीडीपीओ ने कहा कि चयन पूरी पारदर्शिता के साथ की गई हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आवेदन करने वालों की मेरिट लिस्ट बनायी गई हैं, इसके बाद बीपीएल परिवार व आय देखी गई, इसके अलावा विधवा, निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए चयन सूचि बनायी गई हैं। इस पर शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं का कहना था कि आंगनवाड़ी भर्ती के लिए योग्यता इंटर ही निर्धारित हैं लेकिन कई लोगों की बीए और एमए की डिग्री जोड़कर चयन की गई हैं तों कई लोगों ने चालाकी करके अपनी आय छुपाते हुए लेखपाल से मिलीभगत कर आय कम बनवा ली जिसके कारण आंगनवाड़ी में अपात्रों का चयन हो गया। शिकायतकर्ताओ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आय प्रमाण पत्रों की सत्यापन की जाय तो पोल खुल सकती है।इस संबंध में सीडीपीओ का कहना हैं कि दुद्धी ब्लॉक में 6 ईडब्लूएस सहित कुल 59 आंगनवाड़ी का चयन हुआ हैं। चयन को लेकर कुछ महिलाओं ने शिकायत दर्ज करायी हैं जिसका समाधान किया जा रहा हैं।
इनसेट - आदिवासी महिलाओं ने कहा हमे नही मिल रहा आरक
दुद्धी, सोनभद्र। मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय पहुंची आदिवासी महिलाओं ने कहा कि एसटी जातियों को आरक्षण का लाभ नही दिया गया हैं।कहा कि दुद्धी क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हैं लेकिन यहां के भर्तियों में आदिवासियों को ही लाभ नही मिल रहा हैं, संख्या में अधिक होते हुए भी मात्र 2 प्रतिशत ही हिस्सेदारी हैं और अब तो हम आदिवासियों का अच्छी खासी मेरिट के बाद भी सामान्य सीट पर चयन नही हो रही हैं। कहा कि दुद्धी ब्लॉक में 59 आंगनवाड़ी में शायद ही किसी आदिवासी महिला का चयन हुआ हो। इस संबंध में सीडीपीओ का कहना हैं कि दुद्धी ब्लॉक में 59 आंगनवाड़ी का चयन हुआ हैं। आरक्षण वाइज चयन के सवाल पर कहा कि किस कैटेगरी में कितना -कितना चयन हुआ हैं यह देखकर ही बता पाएंगे।




