Sonbhadra News : टायर में हवा भरने के दौरान हादसा, पंचर मिस्त्री की मौत
हवा भरने के दौरान टायर का रिम छटक कर टायर पंचर मिस्त्री के शरीर पर जा गिरा जिससे उसके चेहरे और हाथ में चोट लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में पड़ गया ।

sonbhadra
10:43 PM, September 18, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला चढ़ाई पर स्थित बंद खनिज बैरियर के पास टायर पंचर बनाने की दुकान पर हाईवा के टायर में हवा भरने के दौरान टायर का रिम छटक गया जिससे टायर बदल रहे मिस्त्री को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई ।
मिली जानकारी मुताबिक शुक्रवार की देर शाम करीब 8:50 बजे डाला चढ़ाई स्थित बंद खनिज बैरियर के पास टायर पंचर की दुकान पर एक हाईवा का चालक अपनी वाहन में नया टायर की लगवा रहा था कि टायर पंचर मिस्त्री आरिफ(23) पुत्र असलम निवासी डाला चढ़ाई टायर को दुकान के बाहर जमीन पर रख कर हवा भर रहा था कि हवा भरने के दौरान टायर का रिम छटक कर टायर पंचर मिस्त्री के शरीर पर जा गिरा जिससे उसके चेहरे और हाथ में चोट लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत अवस्था में पड़ गया । घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल मिस्त्री को लहू लुहान स्थिति में आटो से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने टायर पंचर मिस्त्री आरिफ को देखते ही मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई में जुट गए ।




