Sonbhadra news : किलर रोड पर फिर हुआ हादसा, युवक की मौत
पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा–हाथीनाला मार्ग पर शनिवार रात हथवानी के पास हुए हादसे में अभिषेक कुमार (पुत्र स्व. छोटे लाल, निवासी तुर्रा वार्ड नं. 5, पिपरी) की मौत हो गई।

sonbhadra
8:48 PM, October 13, 2025
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा–हाथीनाला मार्ग पर शनिवार रात हथवानी के पास हुए हादसे में अभिषेक कुमार (पुत्र स्व. छोटे लाल, निवासी तुर्रा वार्ड नं. 5, पिपरी) की मौत हो गई। बताया गया कि अभिषेक शाम को रानीताली गया था और लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गश्त पर निकली 112 पुलिस टीम ने घायल को हिंडाल्को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अभिषेक के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सिंगल लेन सड़क “किलर रोड” बन चुकी है, जहाँ चौड़ीकरण की मांग वर्षों से लंबित है। लोगों ने हाथीनाला–अनपरा मार्ग को फोर लेन बनाने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
अभिषेक परिवार का इकलौता सहारा था, उसकी मौत से मां, भाई-बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।




