Sonbhadra News : अडाणी समूह के चेयरमैन के जन्मदिन पर ए.सी.सी. सीमेंट सलाईबनवा में रक्तदान शिविर का आयोजन
ए.सी.सी.सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में अदानी सीमेंट सलाईबनवा मे एक भब्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

sonbhadra
6:42 PM, June 24, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ए.सी.सी.सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में अदानी सीमेंट सलाईबनवा मे एक भब्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ ए सी सी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी और ब्लड बैंक सोनभद्र के प्रभारी रबिन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया, शिविर में अदानी सीमेंट के कर्मचारियों, कामगार, अदानी फाऊंडेशन द्वारा संचालित कार्यक्रमों के लाभार्थी, स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस सराहनीय पहल मे लगभग 70 लोगों ने रक्तदान किया।
इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने मे दुर्गा प्रसाद गौतम (एच.आर. हेड), एवं मनोज चौबे (सी.एस.आर. हेड) का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
यह रक्तदान शिविर स्वशाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र के सहयोग से आयोजित किया गया, इसका मुख्य उद्देश्य अदानी डे सेलिब्रेशन के तहत सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर ए.सी.सी. अदानी सीमेंट सलाईबनवा के समस्त कर्मचारी, कामगार, मेडिकल कॉलेज के सभी डाक्टर उपस्थित रहे।




