Sonbhadra News : ABVP के कार्यकर्ताओं ने चोपन थाने पर पुलिस कर्मियों को बांधी राखी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चोपन थाने पर पुलिस अधिकारियों तथा सिपाहियों को तिलक लगाकर उनके कलाई पर विधि विधान से रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की मंगल कामना की।

sonbhadra
12:12 AM, August 20, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चोपन थाने पर पुलिस अधिकारियों तथा सिपाहियों को तिलक लगाकर उनके कलाई पर विधि विधान से रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की मंगल कामना की। बता दे कि भारतीय त्यौहारों का अपना विशेष महत्त्व होता है और पौराणिक मान्यतायें होती है। इसी में से एक त्यौहार रक्षाबंधन भी है जिसमे रक्षा बांधने वाला बंधवाने वालों के दीर्घायु की कामना करते है और रक्षा बंधवाने वाले बांधने वालों को किसी भी चुनौतियों से रक्षा करने का वचन देते है। कार्यक्रम में परिषद की ओर रिया कुमारी , अनुप्रिया कुमारी, प्रांत जनजातीय कार्य संयोजक मनमोहन निषाद, पूर्व तहसील संयोजक विश्वजीत साहानी, चोपन नगर मंत्री राजबली साहानी, सह मंत्री जय विश्वकर्मा, SFS नगर संयोजक रमेश साहानी, निलेश उपस्थित रहें।




