Sonbhadra News : ABVP की छात्रा एवं कार्यकर्ता बहनो ने पुलिस कर्मियों व जवानों को बांधी राखी
रक्षाबंधन कद अवसर पर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की छात्रा एव कार्यकर्ता बहनो ने ओबरा में पुलिसकर्मियों व जवानों को रक्षा सूत्र बांधा ।

sonbhadra
10:47 PM, August 19, 2024
कृपा शंकर पांडेय( संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । सोमवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सोनभद्र के ओबरा नगर इकाई की छात्रा एव कार्यकर्ता बहनो के द्वारा समाज मे हमारी सुरक्षा करने वालों सुरक्षा कर्मी पुलिस एवं भूत पूर्व सैनिक जो हमारी सुरक्षा मे अपने परिवार से दूर रह कर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं उन सुरक्षा कर्मियों को रक्षा सूत्र बांध कर भाई-बहन के मृदुल स्नेह के प्रतीक 'रक्षाबंधन' के पावन पर्व बड़े खुशियों के साथ मनाया गया और बहनों की तरह लंबी उम्र की कामना की गई जिसमे प्रमुख रूप से सोनभद्र विभाग के विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह (पंकज) नगर मंत्री ऋषभ राज, प्रीति, दिव्या,नेहा, सुमन, मधु, कृति पूर्व प्रदेश कर्यकार्णि सदस्य अनमोल सेठ, पूर्व तहसील संयोजक शिखर सोनी , अनिकेत सिंह , श्याम गिरी, नील प्रताप सिंह के साथ अन्य लोग सामील रहे।




