Sonbhadra News : शिवद्वार में पहले सोमवार को लगभग दस हजार श्रद्धालु कर सकते हैं दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रावण मास मेला के सकुशल संपन्न कराने के संबंध मे प्रशासन व पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में जुटी है। रविवार को एडिशनल एसपी जायजा लेने शिवद्वार मंदिर पहुंचे।

sonbhadra
9:55 PM, August 2, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । श्रावण मास मेला के सकुशल संपन्न कराने के संबंध मे प्रशासन व पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में जुटी है। रविवार को एडिशनल एसपी शिवद्वार मंदिर पहुंचे। जहाँ उन्होंने सावन मेला के संबंध मे तैयारियों का जायजा लिया। और मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कांवरिया की सुरक्षा को लेकर क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं। दर्शन पूजन कैसे करना है, कतार की व्यवस्था, गेट पर प्रवेश व निकासी, बेरीकेटिंग सभी के बारे में जानकारी ली। कंट्रोल रूम जहां से पूरा सावन मेला की स्थिति को कवर करना है उसकी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस कर्मियों की ड्यूटी आदि के बारे में गहन मंथन किया। मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह समेत घोरावल सर्किल की पुलिस मौजूद रही।




