Sonbhadra News : आसपा और भीम आर्मी ने निकाली संविधान शोभायात्रा
चारों तहसीलों में बुधवार को संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के हजारों कार्यकर्ता नगर के हाईडील मैदान में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं के......

संविधान शोभायात्रा में शामिल भीम आर्मी व आसपा के कार्यकर्ता.....
sonbhadra
6:15 AM, November 27, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । चारों तहसीलों में बुधवार को संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के हजारों कार्यकर्ता नगर के हाईडील मैदान में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में नीले झंडे, डॉ0 भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें और संविधान की प्रतियां थीं। इसके पश्चात नगर के हाईडील मैदान से जिलाध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी। इसमें शामिल युवाओं ने डीजे की धुन पर संविधान की प्रस्तावना और समानता-न्याय के नारे लगाए।
वहीं आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत चंद्रवंशी ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह अधिकार और समानता के लिए जागरूकता का अभियान भी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में लगभग 50 लाख लोगों को संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ दिलाई जा रही है। उन्होंने इसे देश में संवैधानिक मूल्यों के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बताया।
शोभायात्रा के बाद स्थानीय सामुदायिक भवन में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिला संयोजक संदीप बौद्ध ने कहा कि डॉ0 आंबेडकर ने मात्र 2 वर्ष 11 माह 18 दिनों में विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान तैयार किया, जिसने देश को समानता और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उन्होंने जोर दिया कि संविधान आज भी वंचित समाज की सबसे बड़ी आशा है।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी एडवोकेट रविशंकर ने संविधान को सामाजिक न्याय का जीवंत दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि डॉ0 भीमराव आंबेडकर ने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय को भारत की आत्मा बनाया। रविशंकर ने सभी से संविधान की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।
इस कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल आजाद, जिला महासचिव अखिलेश कुमार, महामंत्री अरुण कुमार, डॉ0 ऋषि और डॉ0 सुरेंद्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ ली। उन्होंने डॉ0 भीमराव आंबेडकर को नमन किया। यह कार्यक्रम देर शाम तक नारों और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।




