Sonbhadra News : सूबे में स्कूल बंद करने को लेकर आप का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
आज कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों बंद करने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा....

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आप के कार्यकर्ता
sonbhadra
10:31 PM, November 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों बंद करने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि "उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य,विकास की बात नहीं करती बल्कि वह कटने काटने की बात कर रही है। आजादी के 75 साल बाद आज तक किसी भी सरकार आम जनता के शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बेहतरीन शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़के,महिलाओं को फ्री यात्रा, फ्री बिजली–पानी जैसी तमाम मूलभूत सुविधाओं को देकर के उनको समाज के मुख्य धारा में लाने का काम कर रही है। वहीं डबल इंजन की सरकार आम जनता के मुश्किलों को बढ़ाने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार नहीं चाहती कि देश के प्रदेश के आम जनता समाज का अंतिम व्यक्ति समाज के मुख्य धारा में समान जीवन स्तर की सके इसके लिए इनका बहुत बड़ा षड्यंत्र है। इस सरकार में अमीर और अमीर होता चला जा रहा है गरीब लगातार गरीबों की दलदल में धंसता चला जा रहा है। बाबासाहेब डॉ0 अंबेडकर ने गरीबों के लिए दलितों के लिए पिछड़ों के लिए समाज के मुख्य धारा में आने के लिए जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए एकमात्र रास्ता शिक्षा को बताया था।"
वहीं काशी प्रांत कार्यकारणी सदस्य ज्योति जंग सिंह ने कहा कि "भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21A में समान शिक्षा का अधिकार दिया गया है लेकिन यह डबल इंजन की सरकार नहीं चाहती कि समाज के गरीब दलित-पिछड़े समाज के मुख्य धारा में आए। इसी षणयंत्र के तहत इस डबल इंजन कि सरकार ने 2020 तक 26000 सरकारी स्कूलों को बंद कर चुकी है और अब उनकी योजना है आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के 27000 स्कूलों बंद करने की है। सरकार इसलिए स्कूल बंद करना चाहती हैं जिससे सामाजिक असमानता बनी रहे, समाज में आर्थिक विषमता बनी रहे। इसलिए सरकारी स्कूलों को बंद करना चाहती है। जहां दिल्ली की सरकार सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय बना करके आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर कर रही है,वहीं डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों को जर्जर हालत में करती चली जा रही है छतें टूटी हुई है,प्लास्टर टूटा हुआ है, स्कूलों में शौचालय नहीं है, कीचड़ से भरे हुए रास्ते हैं। अनेक स्कूलों में पानी-बिजली नहीं है। परिवार और देश का भविष्य बच्चों में है कौन मां-बाप अपने बच्चों को जर्जर स्कूलों में पढ़ना चाहेगा।"




