Sonbhadra News : बारात में आये युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू में सोमवार की रात्रि धनखोर गाँव से बारात में 41आये चौना गाँव निवासी युवक जीत सिंह पुत्र गनेशी गौड़ उम्र लगभग 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी ।
sonbhadra
12:41 PM, February 25, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । स्थानीय चौकी क्षेत्र के बघाडू में सोमवार की रात्रि धनखोर गाँव से बारात में 41आये चौना गाँव निवासी युवक जीत सिंह पुत्र गनेशी गौड़ उम्र लगभग 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी । ग्रामीणों की सूचना पर रात में पहुंचे चौकी इंचार्ज अमवार मखन राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजवा दिया । चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा ।




