Sonbhadra news : बड़ी मधुमक्खी भवर से बचने के लिए युवक ने लगाई नहर में छलांग हुई मौत
घाघर पुलिया के समीप घुमने गये एक युवक ने बड़ी मधुमक्खी भवर को छेड़ने के पश्चात भवर से बचने के लिए समीप के मुख्य सोनपम्प नहर में कुदने से युवक की मौत हो गई।

फोटो : मृतक के परिजन
sonbhadra
7:14 PM, February 10, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार दोपर के पश्चात नरायनडीह पटवध घाघर पुलिया के समीप घुमने गये एक युवक ने बड़ी मधुमक्खी भवर को छेड़ने के पश्चात भवर से बचने के लिए समीप के मुख्य सोनपम्प नहर में कुदने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार अनुसार राहुल 21 वर्ष पुत्र पिताम्बर निवासी सलखन बैरहवां टोला दोपहर के पश्चात नरायनडिह पटवध घाघर नदी पुलिया के समीप घुमने गया था। इसी दौरान बड़ी मधुमक्खी भवर को देख कर उसके छत्ते को छेड़ने से भवर राहुल युवक को कटने लगी, भवर से बचने के लिए राहुल समीप के सोनपम्प मुख्य नहर में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव से युवक पानी में डुब गया। जिसकी सूचना मिलने पर चोपन पुलिस नहर बंद कराने के पश्चात शव को एक घंटे के बाद पटवध धैयकार बस्ती के समीप नहर में शव मिलने पर चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।




