Sonbhadra news : सर्पदंश से युवक हुआ अचेत, इलाज के दौरान हुआ स्वस्थ
विचित्र सर्प ने हवा में उड़ कर चेहरे पर काट लिया
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
2:35 PM, September 30, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम सभा सोमवार अलसुबह लगभग 4 बजे टहले निकले एक युवक विचित्र सर्प ने हवा में उड़ कर चेहरे पर काट लिया था। जो समय रहते परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल ले गये। लेकिन चिकित्सकों ने मरीज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जो इलाज के पश्चात हालत में सुधार होने के साथ युवक स्वस्थ हो गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सौरभ कुमार यादव 30वर्ष पुत्र नन्दलाल निवासी मारकुंडी जो प्रतिदिन कि तरह अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए घर महज कुछ दूरी सोन पम्प नहर पुलिया के समीप चल रहे सड़क के किनारे विचित्र सर्प ने हवा में उड़ कर चेहरे पर काट लिया था। जो वाराणसी में इलाज के दौरान स्वास्थ्य लाभ होने पर परिजनो एवं परिचित लोगो ने राहत की सास ली।




