Sonbhadra News : ट्रक की चपेट में आने से एक महिला घायल
जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजौरा गांव के समीप कुड़ारी मार्ग पर नशे में धुत ट्रक चालक ने संड़क के किनारे खड़ी गुलाबी 50 वर्ष पत्नी राम औतार निवासी बिजौरा को धक्का मार दिया

जिला अस्पताल के लिए रेफर होती घायल महिला
sonbhadra
7:10 PM, January 9, 2025
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । गुरुवार को जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजौरा गांव के समीप कुड़ारी मार्ग पर नशे में धुत ट्रक चालक ने संड़क के किनारे खड़ी गुलाबी 50 वर्ष पत्नी राम औतार निवासी बिजौरा को धक्का मार दिया । जब-तक कोई समझ पाता तब-तब ट्रक चालक अपने वाहन को तेज गति से लेकर भागने लगा । उधर धक्का मारकर भाग रहे वाहन को ग्रामीणों ने पिछा किया और चोपन वैरियर पर पहुंच कर पकड़ लिया तभी चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक सहित ट्रक अपने कब्जे में ले लिया वहीं घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है । लोगों ने बताया कि ट्रक चालक ईंट खाली कर वापस चोपन की तरफ आ रहा था और नशे में धुत था प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस गति से चालक वाहन को लेकर भाग रहा था । संयोग अच्छा था कि कोई और चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था ।




