Sonbhadra News : अज्ञात वाहन की टक्कर से विक्षिप्त महिला गंभीर रूप से घायल
मस्जिद के पास स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जो मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है ।

एक्सीडेंट के बाद भीड़
sonbhadra
11:00 PM, March 3, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद के पास स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जो मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है । जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार की रात डाला स्थित मस्जिद के पास स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजवा दिया ।
बताया जा रहा है कि घटना में घायल महिला का नाम व पता अज्ञात है जो स्थानीय क्षेत्र में काफी दिनों से इधर-उधर भटकते हुए मानसिक विक्षिप्त अवस्था में जीवन व्यतीत करते हुए नजर आ जाया करती रही है।




