Sonbhadra News : एक वारंटी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
विंढमगंज पुलिस द्वारा एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

सोनभद्र
10:05 PM, September 23, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र 'अभिषेक वर्मा' द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा वारण्टियो के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी सर्किल दुद्धी के निर्देशन में थानाध्यक्ष विंढमगंज को न्यायालय दुद्धी के द्वारा जारी मु0स0 1673/24 धारा 5/26/9/51 P ACT से सम्बन्धित वारण्टी मानजीत गुप्ता पुत्र स्व० राम नरेश नि० वासिन, उम्र करीब 38 वर्ष के विरूद्ध जारी एनबीडब्लू तामिला के क्रम में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार वारण्टी को न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में 30नि0 जयप्रकाश यादव,हे0का0 सुरेन्द्र प्रजापति ,का0 भूपेन्द्र पाण्डेय,म0का0 प्राची सरोज उपस्थित रहे।




