Sonbhadra News : सोनभद्र का एक ऐसा गांव जहां तीसरी आंख से होती है निगहबानी
सोनभद्र के दुद्धी ब्लाक के ग्राम पंचायत महुली में भी देखने को मिला जहां शहरो की तर्ज पर तीसरी आंख दिन-रात निगहबानी करती है ।

sonbhadra
4:42 PM, September 5, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । आज गांव और शहर डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं तो वहीं डिजिटल तरीके से कामकाज भी हो रहे हैं। इसी तरह अब गांव में भी बदलाव देखने के को मिल रहा है । ऐसा ही एक बदलाव अब सोनभद्र के दुद्धी ब्लाक के ग्राम पंचायत महुली में भी देखने को मिला जहां शहरो की तर्ज पर तीसरी आंख दिन-रात निगहबानी करती है ।
यहां के ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल गांव में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं ।इस तरह कैमरे लगवाकर ग्राम पंचायत महुली के प्रमुख स्थान सहित संवेदनशील जगहों पर भी नजर रखी जाती है जिससे किसी भी तरह के मामलों,दुर्घटनाओं के घटित होने पर वस्तुस्थिति जानने में प्रशासन को भी मदद मिलेगी।
गांव के युवा एवं कर्मठ ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने बताया कि इन कैमरों को लगवाने का प्रमुख उद्देश्य गांव में निगहबानी के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर नजर रखना भी है ताकि किसी तरह के अपराध घटित ना हो या कोई अपराध होता है तो फुटेज के जरिए अपराधियों को पकड़ा जा सके।चोरी की घटनाएं, तेज रफ्तार से चलने वाले गाड़ियों जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, उन पर भी अंकुश लगेगा।




