Sonbhadra News : काशी में सजेगी 10 जीआई उत्पादों की अनूठी प्रदर्शनी
योगी सरकार के प्रयासों से सांस्कृतिक नगरी काशी 24 जून को ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। वाराणसी में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित है।

varanasi
11:21 PM, June 22, 2025
◆ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि करेंगे अवलोकन
◆ योगी सरकार के प्रयासों से 24 जून को ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करेगी काशी
◆ पहली बार वाराणसी में होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
◆ देश में सबसे ज्यादा 77 जीआई टैग वाला प्रदेश है यूपी
◆ उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ ही स्थानीय कारीगरों को भी मिलेगा प्रोत्साहन
वाराणसी । योगी सरकार के प्रयासों से सांस्कृतिक नगरी काशी 24 जून को ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। वाराणसी में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित है। परिषद की 25वीं बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मेजबान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। ताज होटल में प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण बैठक के अलावा काशी के विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प जीआई टैग उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। इसमें काशी के 10 विशिष्ट जीआई-टैग वाले उत्पाद प्रदर्शित होंगे, जो यहां के कारीगरों के हुनर और समृद्ध विरासत का प्रतीक हैं। यह आयोजन न केवल इन उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों को भी प्रोत्साहित करेगा।
प्रदर्शित होने वाले जी.आई.उत्पाद
1 -बनारस ब्रोकेड एण्ड साड़ी
2 -बनारस जरदोजी
3 -बनारस गुलाबी मीनाकारी क्राफ्ट




