Sonbhadra News : बालू के अवैध परिवहन में एक ट्रैक्टर धराया,वन अधिनियम के तहत कार्यवाई
वन विभाग की टीम ने घिवही गांव में अवैध बालू का परिवहन करते बालू लदी एक ट्रैक्टर पकड़ा

सोनभद्र
2:15 PM, October 14, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। वन विभाग ने अवैध बालू के परिवहन में विंढमगंज बीट के अंतर्गत घिवही गांव में अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-बालू लदी ट्राली को जब्त करते हुए एक नामजद के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रेंजर रत्नेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए अवैध बालू के परिवहन में आरोपी नन्दलाल कुशवाहा पुत्र शिवधारी निवासी घिवही,थाना विंढमगंज के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम-1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 41/42 व 69 के तहत अपराध पंजीकृत कर बरामद ट्रैक्टर-ट्राली मय बालू को रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।




