Sonbhadra News : बालू के अवैध खनन व परिवहन में एक ट्रैक्टर धराया,चालक फरार
अति दुरूह व जंगलों से घिरे नदियों से लगातार चल रहा अवैध बालू के खनन व परिवहन का खेल

सोनभद्र
9:28 PM, January 23, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र )। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अति दुरुह जंगल व पहाड़ों से घिरा ग्राम पंचायत करहिया से सटकर बहने वाली कनहर नदी से प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर से अवैध बालू का खनन व परिवहन की शिकायत पर आज दोपहर में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव और राजस्व की टीम ने मौके से अवैध बालू खनन करके परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने पर लाया तथा खनन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मौके से ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने से लगभग 25 किलोमीटर दूर अति दुरूह जंगल व पहाड़ों से गिरा ग्राम पंचायत करहिया से सटकर बहने वाली कनहर नदी में प्रतिदिन गांव के ट्रैक्टरों के द्वारा बालू का अवैध खनन करके परिवहन कर ऊंचे दामों पर बेचने के साथ-साथ रात्रि को टीपर पर बालू को लोड करके परिवहन करने की शिकायत अक्सर मिला करती थी। वही गांव के पूर्व में रहे थाने का चौकीदार संजय यादव भी अवैध बालू खनन व परिवहन में लिप्त था जिसकी शिकायत पर आज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव व राजस्व की टीम ने मौके पर जाकर उक्त चौकीदार संजय कुमार यादव का ट्रैक्टर से अवैध बालू खनन करके परिवहन कर रहा को पकड़ कर थाने पर ले आया गया तथा खनन व विभिन्न धाराओं में विधिक संवत कार्रवाई की जा रही है। मौके से ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा।




