Sonbhadra news : अज्ञात बाइक की टक्कर से एक किशोर घायल
वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर पैदल जा रहे एक किशोर को पिछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

sonbhadra
7:07 PM, July 6, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरमुरा से जवारीडाड के बीच वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर पैदल जा रहे एक किशोर को पिछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुताबिक सोमवार को चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरमुरा से जवारीडाड के बीच वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर गुरमुरा कोटा निवासी 15 वर्षीय संजय कुमार पुत्र राजकुमार घर के तरफ से पैदल जा रहा था तभी अचानक से एक अज्ञात बाइक सवार ने पिछे से टक्कर मार दिया, टक्कर से किशोर सड़क पर कुछ दूरी पर गिर गया जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया ।
वहीं बाइक सवार किशोर को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल को उठा कर पास के ही चाय पान की दुकान पर बैठाया गया उसी दौरान एक डाक्टर ने भीड़ देख रूक गया और किशोर को तत्काल ही प्राथमिक इलाज कर दिया जिसके उपरांत घायल के स्वजनों घटना स्थल पर पहुंच गए और ऐम्बुलेंस को सूचना दी गई।




