स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी स्मृति द्वार, मेन रोड से बावनझरिया टोला में जाने वाली मार्ग की सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के सन्दर्भ में तहसीलदीवस दुद्धी सोनभद्र में एक प्रार्थनापत्र दिया, जिसका शिकायत सं0- 40020023012414 दिनांक 17.09.2023 है, के सन्दर्भ में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता मौके पर गये और पाये कि सड़क को नमामि गंगे योजना से हर घर नल योजना अन्तर्गत मार्ग के किनारे पाईप डाला जा रहा है, और कार्यदायी संस्था द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, इसलिए अधिशासी अभियन्ता, जल निगम के पोर्टल पर अन्तरित करने का पत्र जारी किया गया।लगभग 05 माह की अवधि व्यतीत होने के बावजूद भी सड़क निर्माण न होने पर पुनः प्रार्थी फरवरी 2024 में मेरी सड़क एप के माध्यम से शिकायत किया, जिसका सन्दर्भ सं0 GOVUP/I/2024/0001245 जो जनसुनवाई पोर्टल पर आवेदन सं0 60000240031365 दर्ज हुआ, जिस पर जल निगम ग्रामीण के जाॅचकर्ता ने आश्वासन दिया कि कार्य प्रगति पर है, जिसे एक सप्ताह में शत -प्रतिशत पूर्ण करा दिया जायेगा।लगभग 04 माह की अवधि व्यतीत होने के बावजूद भी सड़क निर्माण न होने पर पुनः प्रार्थी अगस्त 2024 में पी.जी. पोर्टल के माध्यम से शिकायत किया, जिसका सन्दर्भ सं0 GOVUP/E/2024/0049453 जो जनसुनवाई पोर्टल पर आवेदन सं0 600002400144058 दर्ज हुआ। जिस पर जल निगम ग्रामीण के जाँचकर्ता ने अपने रिपोर्ट में लिखा कि अत्यधिक वर्षा के कारण सडक निर्माण सम्भव नहीं है,वर्षा समाप्त होते ही सड़क का निर्माण करा दिया जायेगा, सडक निर्माण हेतु फर्म को निर्देशित कर दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र द्वारा यह भी आदेशित किया गया कि जिस फर्म को सड़क निर्माण हेतु निर्देशित किया गया है, उसकी भी प्रति संलग्न करें, जिस पर जाॅच अधिकारी द्वारा पत्रांक सं0 4470W-36/55 दिनांक 07.08.2024 भी संलग्न किया गया।फिर लगभग 02 माह की अवधि व्यतीत होने के बावजूद भी सड़क निर्माण न होने पर मौसम सही होने के उपरान्त पुनः प्रार्थी अक्टूबर 2024 में पी.जी. पोर्टल के माध्यम से शिकायत किया, जिसका सन्दर्भ सं0 GOVUP/E/2024/0077264 जो जनसुनवाई पोर्टल पर आवेदन सं0 60000240213472 दर्ज हुआ, जिस पर जल निगम के जाॅचकर्ता ने जाॅच किया और अपने रिपोर्ट में कहा कि उक्त ग्राम में सडक किनारे पाईप लाईन का कार्य किया गया है, किन्तु पाइप लाइन बिछाने के दौरान सडक क्षतिग्रस्त नहीं किया गया हैं। यह प्रकरण इस खण्ड से संबंधित नही हैं।