Sonbhadra News : स्वास्थ्य कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में कार्यरत वार्डबॉय संतु राम के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्र दिया ।

sonbhadra
8:18 PM, September 30, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में कार्यरत वार्डबॉय संतु राम के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में कार्यरत चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्र पहनाकर विदाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएचसी प्रभारी डा० पी एन सिंह ने कहा कि नौकरी में तो आना-जाना और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है।स्वास्थ्य कर्मी संतु राम का कार्यकाल हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत है क्योंकि वह किसी भी समय मरीजों की सेवा करने के लिए तैयार रहते थे जो हम सभी के लिए अनुकरणीय भी है।शासन द्वारा जो भी जिम्मेदारी आपको सौंपी गई उसकी समयावधि में पूरा करने का कार्य किया है।अब सेवानिवृत होकर आप परिवार की छुटी हुई जिम्मेदारियों को पूर्ण करने का कार्य करेंगे।इस अवसर पर सेवानिवृत्त वार्डबॉय संतु राम ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा काम करने के दौरान जो सपोर्ट मिला उसे मैं कभी भुला नहीं सकता हूं ।आप सभी स्वास्थ्य कर्मियों का प्यार मुझे ताउम्र याद रहेगा।इस दौरान मीटिंग हाल में लगे नये एसी का संतु राम द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।इस मौके पर चिकित्साधिकारी डा० संजीव बिंद, डॉ० लाल जी, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, अजय चौहान, अमित कुमार,राजेश, किशुन चंद, आनंद,अंजनी कुमार, उमाशंकर पाण्डे, धीरज, दीपक, हरिगेंद, गुलाब, सर्वेश, निरमा,आशा, ज्योति, अमिता, बिंदु, सुनीता, संजू समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।




