Sonbhadra News : एक ऐसा स्कूल जहां एक कमरे में चलता है कार्यालय-5 तक कक्षा-रसोईघर व आंगनबाड़ी केंद्र
सोनभद्र में एक ऐसा सरकारी स्कूल जहां एक ही कमरे में ऑफिस, कक्षा एक से पांच तक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व रसोई घर संचालित होता है

sonbhadra
8:41 PM, August 25, 2024
शान्तनु कुमार/मनोज कुमार
सोनभद्र । यह तस्वीर है सोनभद्र में सरकारी स्कूल असना का । जहां एक ही कमरे में ऑफिस, कक्षा एक से पांच तक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व रसोई घर संचालित होता है। जिस कमरे में बच्चे पढ़ते हैं वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपना कार्यालय बना रखा है । और उसी कमरे के कोने में रसोईया ने अपना किचन खोल रखा है । यानी असना स्कूल में हर काम पूरी पारदर्शिता के साथ होता है । एक कमरा होने की वजह से कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चे एक ही जगह बैठकर पढ़ते हैं । यह अलग बात है कि दिन भर वे कितना पढ़े और कितना सीखे इसका टीचर से कोई लेना-देना नहीं है । लेकिन जिस तरह से स्कूल के ही कमरे में गैस पर खाना बनाया जा रहा है । वह निश्चित तौर पर बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बड़ा सवाल तो यह है कि अगर खाना बनाते समय कभी कोई अनहोनी हो जाय तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा । आप तस्वीरों में साफ देख सकते है कि जिस कमरे में बच्चे पढ़ रहे हैं उसी के ठीक पीछे गैस पर खाना बन रहा है ।
इस सम्बंध में जब स्कूल के टीचर से बात करने की कोशिश की गई तो वे कैमरे पर आने से मना कर दिया ।
हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि असना विद्यालय में एक ही कमरा है और उसी में कार्यालय, पढ़ाई व खाना बनाने का काम होता है । ग्रामीणों ने बताया कि समस्याओं को देखते हुए लोग अब अपने बच्चों को यहां से निकालकर प्राइवेट स्कूल में भेज रहे हैं।
यूं तो योगी सरकार लगातार नई नई स्कीम लागू कर स्कूल को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है । मगर जिले के अफसर जिस तरह से बच्चों के भविष्य व जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वह निश्चित तौर पर बेहद गंभीर है । ऐसे में सरकार को इस तरह के लापरवाह अधिकारियों व टीचरों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है ।




