Sonbhadra News :चुर्क के रामलीला में राम सीता विवाह के दिन कराई गई एक गरीब कन्या की शादी
चुर्क के रामलीला में राम सीता विवाह के दिन कराई गई एक गरीब कन्या की शादी

sonbhadra
2:40 PM, September 27, 2025
चुर्क के रामलीला में राम सीता विवाह के दिन कराई गई एक गरीब कन्या की शादी
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क। चुर्क नगर पंचायत के रामलीला मैदान में रामलीला मंच पर श्रीराम और सीता स्वयंवर की लीला में गरीब कन्या की शादी कर समाज के लिए सोनभद्र जिले में चुर्क नगर पंचायत के देश में एक अनोखा संदेश दिया है विगत कई वर्षों से रामलीला में एक जोड़ी का विवाह होता है इस अनोखे प्रयास की सभी सराहना करते नहीं थक रहे हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार विधि- विधान से विवाह समारोह संपन्न किया गया विवाह के साक्षी मुख्य अतिथि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल व नगर पंचायत चुर्क घुर्मा की अध्यक्ष मीरा यादव,चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे और भक्तगण बने तो सभी के खुशियों का कोई ओर छोर नहीं था जिले में भारतीय परंपराओं के साथ सामाजिक उत्तर दायित्व्वों का निर्वहन कैसे होता है,यह शुक्रवार की रात चुर्क नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित रामलीला के दौरान दिखाई पड़ा चुर्क नगर पंचायत के रामलीला मैदान में श्रीराम-सीता स्वयंवर के पावन अवसर पर गरीब कन्या का विवाह पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया बारात चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 से गाजे- बाजे के साथ रामलीला मैदान चुर्क में आई। इसके बाद चुर्क शिव मंदिर से बरात उठी, दुल्हा वाहन पर और बराती बैंडबाजा पर नाचते गाते मंडप तक पहुंचे। जहां रामलीला कमेटी की ओर से चुर्क नगर पंचायत निवासी नन्हकु यादव व शाहगंज के सरवट निवासी प्रमीला का विवाह सम्पन्न कराया गया एवं सभी अतिथियों द्वारा आशीर्वाद दिया गया इसके बाद रामलीला कमेटी ने बरातियों को भोज दिया। साथ ही रस्म के तहत कन्या को उपहार के रूप में कुछ समान व नगद भेंट करने के बाद विदाई की गई। कन्यादान देवेश गुरुजी अपने धर्मपत्नी के साथ किया इस अवसर पर रामलीला कमेटी के महामंत्री ओमप्रकाश यादव,संगीता सिंह समाजसेवी,अवधनाथ दुबे, संजय जायसवाल, संतोष सिंह,डा.एच पी सिंह,निर्मल सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 10, हिमांशु खत्री सभासद वार्ड नंबर 4,गोपाल केशरी,विशाल सिंह सभासद वार्ड नंबर 7, जयराम वर्मा, दीपचंद महतो,प्रशांत सिंह,संजू वर्मा,रविन्द्र चौबे, साधना सिंह, वन्दना पाण्डे, रंजना पांडे, एडवोकेट गीता गौर सपा महिला मोर्चा तथा चुर्क नगर पंचायत एवं आसपास की अपार जनसमूह मौजूद रहा सुरक्षा व्यवस्था में चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने हमराहियों कि साथ मौजूद रहे




