Sonbhadra news : घर के बाहर बैठे व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत
अचानक तेज गरज तड़क के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई जिसके उपरांत इस घटना को लेकर स्वजनों ने चोपन थाना को सूचना दी

sonbhadra
7:29 PM, September 19, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र )चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के टोला पतगडी निवासी सर्वजीत उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र रामचंद्र अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे हुए थे और उसी दौरान शुक्रवार को दोपहर बारह बजे अचानक तेज गरज तड़क के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई जिसके उपरांत इस घटना को लेकर स्वजनों ने चोपन थाना को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस द्वारा जांच करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया दिया गया ।
इस संबंध में हल्का प्रभारी रामफेर यादव ने बताया कि घर के बाहर बैठे हुआ था और अचानक आकाशीय बिजली की चपेट आ जाने के कारण सर्वजीत की मृत्यु हो गई पोस्टमार्टम का कार्यवाही की जा रही है ।




