Sonbhadra news : पिकअप के टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत
करमा गांव के समीप मिर्ज़ापुर रॉबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

sonbhadra
6:37 PM, October 9, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत करमा गांव के समीप मिर्ज़ापुर रॉबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 2 बजे के आसपास बाइक और पिकअप में जबरदस्त टक्कर हो गई।जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुँची करमा पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया ।
मृतक की पहचान सुकृत निवासी जयद्रथ प्रजापति के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल मर्चरी भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




