Sonbhadra news : तेज रफ्तार की कहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बसकटवा के समीप तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक मोहन कोल
sonbhadra
11:49 AM, October 17, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत बुधवार रात 9:30 के लगभग पटवध मुख्य राज मार्ग स्थित बसकटवा के समीप तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चोपन पुलिस को जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार मोहन कोल 45 वर्ष पुत्र धिन्नर कोल निवासी पटवध जो किसी कार्य हेतु बाहर गया था। जो रात में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनो को सुचित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।




