Sonbhadra News : पुलिया में गिरकर व्यक्ति की मौत
जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगवां में पुलिया में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई ।
sonbhadra
5:04 PM, August 12, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगवां में पुलिया में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजाराम ऊर्फ शिवशंकर कोल पुत्र सूर्यवली निवासी बरगवां सुबह घर से कुछ दूर पर बने पुलिया पर बैठा हुआ था । किसी तरह से वह अचानक पुलिया के पास एक गढ़्ढे गिर गया गढ्ढा गहरा होने के कारण उसमें से निकल नहीं पाया और उसकी मृत्यु हो गई । जब तक लोगों को जानकारी हुई शिव शंकर की मृत्यु हो चुकी थी । जिसके बाद लोगों ने घटना की बाबत सूचना जुगैल थाने को दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जुट गई ।




