Sonbhadra News :साइबर फ्राड की 35 शिकायतों के मामले में वांछित 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2.37 करोड़ रूपये की संदिग्ध लेन -देन का मामला
दो करोड़ सैंतीस लाख के संदिग्ध लेनदेन से जुड़ी साइबर फ्राड की 35 शिकायतों के मामले में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार

sonbhadra
7:07 PM, October 25, 2026
शांतनु कुमार /रमेश
सोनभद्र। पुलिस ने रविवार को दो करोड़ सैंतीस लाख के संदिग्ध लेनदेन से जुड़ी साइबर फ्राड की 35 शिकायतों के मामले में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया l पुलिस अधिकारी ने बताया कि सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से 2.37 करोड़ रुपयों के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी पुलिस को मिली थी l एस पी ने बताया कि साइबर अपराधों पर रोक लगाने हेतु बनाए गए समन्वय पोर्टल पर उपलब्ध संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान विगत 16 अक्टूबर को सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से जुड़ी 35 शिकायतें दर्ज पाई गईं l उन्होंने बताया कि उक्त खाते में 2.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली l उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के आधार पर साइबर थाना प्रभारी द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विवेचना के दौरान रविवार प्रातः 6.40 बजे दुद्धी थाना की पुलिस ने म्योरपुर तिराहा से मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त हरिकेश पांडेय निवासी चंदौली , अंजनी कुमार एवं वेदांत मौर्य दोनों निवासी सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया l उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद l
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि देश के अलग अलग हिस्सों से सत्य सनातन ट्रस्ट के विरुद्ध 35 शिकायतें पोर्टल पर मिली थीं l उन्होंने बताया कि उक्त खाते के संचालन पर कई बार रोक लगाई गई लेकिन अज्ञात कारणों से बार बार संचालन शुरू हो गया l




