Sonbhadra News : बिजली का झटका लगने से छत से नीचे गिर कर व्यक्ति की मौत
बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडहर गांव में रविवार की देर शाम एक एनटीपीसी कर्मचारी बिजली का झटका लगने से छत से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
9:19 PM, January 6, 2025
जनपद न्यूज ब्यूरो
बीजपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडहर गांव में रविवार की देर शाम एक एनटीपीसी कर्मचारी बिजली का झटका लगने से छत से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार डोडहर निवासी एनटीपीसी कर्मचारी सतीश जयसवाल(45)घर की छत पर खाना खाने गया था लेकिन छत पर रोशनी कम थी तो वो बाहर लगे बल्ब को घुमाने लगा तभी उसको जोरदार बिजली का झटका लग गया और वो अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया स्वजन उसे आनन फानन में रिहंद चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।डाक्टरो के अनुसार वो सर के बल गिरा होगा उसके सर में काफी चोट आयी थी।मृतक सतीश कुछ वर्ष पहले ही एनटीपीसी रिहंद में ज्वाइन किया था वो अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया।सतीश मृदुभाषी एवं मिलनसार था उसकी मौत की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी जो भी सुना उसके घर की तरफ दौड़ पड़ा।क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी वही स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था।




