Sonbhadra news : 900 ग्राम गाजा के साथ एक व्यक्ति गिरफतार,भेजा न्यायालय
पुलिस झारखंड बार्डर बोदार में चेकिंग के दौरान झारखंड कि ओर से एक थैला लिए एक व्यक्ति आ रहा था जिसकी तलाश से पालिथीन में 900 ग्राम नाजायज गाजा मिला

sonbhadra
5:59 PM, August 18, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ चेकिंग के दौरान कोन पुलिस को मिली सफलता
कोन सोनभद्र । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स संदिग्ध लोगों का चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिरी सूचना मिलते ही पुलिस झारखंड बार्डर बोदार में चेकिंग के दौरान झारखंड कि ओर से एक थैला लिए एक व्यक्ति आ रहा था जिसकी तलाश से पालिथीन में 900 ग्राम नाजायज गाजा मिला, जिसका नाम पता कमलेश अगरिया पुत्र शिवनाथ अगरिया निवासी करईल थाना कोन बताया।जिसे गिरफ्तार कर कोन पुलिस एनडीपीएस के तहत मा न्यायालय भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया चेकिंग के दौरान झारखंड की ओर से 900 ग्राम नाजायज गाजा के साथ कमलेश अगरिया को गिरफ्तार कर मा न्यायालय भेज दिया गया,पकड़े गए कमलेश के विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस के तहत तीन व एक आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह के अलावा उ नि रामगोविन्द,से का कृष्ण कुमार,रामभुवन कुशवाहा शामिल रहे।




