Sonbhadra News : सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान पोस्ट करने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है l

sonbhadra
6:07 PM, July 8, 2025
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना अंतर्गत एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान पोस्ट करने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है l
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 6 जुलाई 2025 को पुलिस को एक ट्विटर हैंडल पर शिकायत मिली कि रवि शंकर पुत्र रामलाल निवासी ग्राम पिपरवार थाना घोरावल द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियों पोस्ट किया गया है जिसमें हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है l
विज्ञप्ति में बताया गया है कि आरोपी के विरुद्ध धारा 299,353(2) बी एन एस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है l




