Sonbhadra News : बकरी चराने गए अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत
जिसके बाद ग्रामीणों ने जुगैल थाने को घटना की सूचना दिया । मौके पर थाने की टीम पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा पानी में खोजने का काफी प्रयास करने पर लगभग 2 घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया।

sonbhadra
5:24 PM, November 11, 2026
घनश्याम पांडेय/ शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । बकरी चराने गये अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत हो गई ।
जानकारी के मुताबिक सफेद (55) पुत्र नंदलाल पूर्ण तालाब पर बकरी चरा रहा था कि अचानक तालाब में कूद गया । जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई । ग्रामीणों ने देखकर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिला । जिसके बाद ग्रामीणों ने जुगैल थाने को घटना की सूचना दिया । मौके पर थाने की टीम पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा पानी में खोजने का काफी प्रयास करने पर लगभग 2 घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है ।




