Mirzapur News : मिर्जापुर में राखड़ लदा ट्रेलर पलटा, ऑटो दबने से 3 लोगों की मौत, 3 घायल
बीती रात अदलहाट की ओर से वाराणसी जा रहा राखड़ लदा ट्रेलर सिकिया मोड़ नारायणपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा ऑटो ट्रेलर के नीचे दब गया।

mirzapur
9:43 AM, November 29, 2026
० सिकिया मोड़ नारायणपुर के पास हुआ हादसा, पुलिस व स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ नारायणपुर के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राखड़ लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ा ऑटो आ गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात अदलहाट की ओर से वाराणसी जा रहा राखड़ लदा ट्रेलर सिकिया मोड़ नारायणपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा ऑटो ट्रेलर के नीचे दब गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी तथा अदलहाट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
एडिशनल एसपी नक्सल राजकुमार मीणा के अनुसार, हादसे में अब तक तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो चुकी है, जबकि तीन घायल लोगों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर मोर्चरी हाउस भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और उसके चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




