Sonbhadra news : लोकप्रिय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक
आगामी 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन ओबरा विधानसभा के चोपन में हो रहा है।

sonbhadra
6:36 PM, November 13, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
चोपन/ सोनभद्र । आगामी 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन ओबरा विधानसभा के चोपन में हो रहा है बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी अनिल सिंह बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सोनभद्र जनपद के चोपन नगर का यह सौभाग्य है कि आगामी 15 नवंबर को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी का आना सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्था में लगे आप सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां को बेहतर तरीके से निर्वहन करना होगा चाहे सुरक्षा व्यवस्था हो या पार्किंग स्थल की बात हो आप सभी कार्यकर्ताओं को प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर करना होगा।
बैठक व्यवस्था कर रहे भाजपा के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं का आगामी मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर जो जो जिम्मेदारियां आप लोगों को दी गई हैं उसकी पूरी निष्ठा के साथ आप लोग निभाएंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे अंत में आए हुए सभी अतिथियों कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
बैठक को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरव की बात है कि माननीय मुख्यमंत्री जी का आगमन जनजाति गौरव दिवस के मौके पर हो रहा है जिसमें आप सभी कार्यकर्ता तन मन से लगकर कार्यक्रम को सफल बनावें और जनसभा में आए हुए सभी लोग सुरक्षित आए और सुरक्षित अपने-अपने घर तक कुशल से पहुंच जाए कार्यक्रम में आए हुए सभी लोग को पानी एवं अन्य ज़रूरतें भी पूरी हो प्रशासन के साथ मिलकर आप सभी कार्यकर्ता इस जनसभा को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने किया | बैठक में प्रमुख रूप से संजीव त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, राज वर्मा,मंडल अध्यक्ष संजय केसरी ,ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ,पिपरी के नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, विकास चौबे, संतोष पटेल, दिव्य विकास सिंह बिट्टू, संतोष साहनी,अनिल पाठक, धर्मेंद्र जायसवाल, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, लव कुश भारती ,शिव नाथ जयसवाल, प्रभाशंकर मिश्रा , मनोज सोनकर,रामनिवास तोमर आदि मौजूद रहे|



