Sonbhadra News : नवरात्रि की धूम-इलाके में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूजा पंडालों,मंदिरों में महिला पुरूष श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजन अर्चन के लिए पहुंच..

सोनभद्र
5:39 PM, September 23, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। नवरात्रि के पावन पर्व पर इलाके में भक्ति भावना से ओतप्रोत होकर स्थानीय श्रद्धालु बीती रात राम जानकी मंदिर व काली मंदिर पर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का विधि विधान से भजन कीर्तन के पश्चात दिव्या आरती किया।
वहीं पूर्वजों के जमाने से रामलीला फड़ में हो रही रामलीला में भगवान श्री राम के जन्म उत्सव के दृश्य पर श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, जय जय श्री राम के जोरदार नारे से पूरा वातावरण गूंज उठा।बीती रात्रि राम जानकी मंदिर पर वेद मोहनदास ब्रह्मचारी जी के नेतृत्व में चल रहा नवरात्रि के उत्सव में मां दुर्गा के प्रतिमा पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ पुजारी हृदयानंद दुबे व नंदलाल तिवारी के द्वारा प्रथम मां शैलपुत्री की स्तुति की गई। वहीं मां काली मंदिर पर पुजारी मनोज तिवारी के द्वारा पूरे विधि विधान से स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ मां की स्तुति की गई। इस मौके पर इलाके से सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुष श्रद्धालु भाग लिए। तत्पश्चात दोनों मंदिरों से महाप्रसाद लेकर गए।साथ ही साथ बीती रात्रि रामलीला फड़ हो रहा रामलीला में बिहार से आए कलाकारों के द्वारा भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का बहुत ही सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया गया।
भगवान श्री राम के जन्म होते ही दर्शक दीर्घा में बैठे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने जय श्री राम जय श्री राम के जोरदार जय घोष किया पूरे नवरात्रि के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जगह-जगह स्थानीय प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार दिखा।




